Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़देशबस्तरबीजापुर

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान तेज: 6 IED बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त, अवैध माओवादी स्मारक ध्वस्त

बीजापुर –  जिले में माओवादी संगठन के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों के तहत सुरक्षा बलों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान कुल 6 IED बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और माओवादी उपयोग की वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।

थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत केरिपु 229 वाहिनी की टीम ने ताड़पाला बेस एरिया में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान ताड़पाला बेस के दक्षिण दिशा में एक नाले के पास माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए 2 IED बरामद किए गए। इनमें से एक IED बियर बॉटल में तथा दूसरा BGL में लगाया गया था। सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए दोनों विस्फोटकों को निष्क्रिय किया।

आगे की तलाशी में जमीन के भीतर डंप कर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री भी बरामद की गई। जब्त सामग्री में 40 नग BGL, 35 नग BGL राउंड, 90 नग बैटरियां, डायरेक्शनल IED निर्माण हेतु 7 लोहे की पाइप, कच्चा ग्रेनेड बनाने की सामग्री, लोहे की प्लेटें, लेथ मशीन के पार्ट्स, आयरन कटर ब्लेड, प्लास्टिक ड्रम, स्टील ट्रंक, वाटर पंप, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, मैगजीन पाउच सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री शामिल है। सुरक्षा बलों के अनुसार यह सामग्री माओवादियों की बड़ी साजिश की ओर संकेत करती है।

इसी क्रम में केरिपु 22वीं एवं 214वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने थाना भोपालपटनम् क्षेत्र के कोंडापड़गु इलाके में एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग कार्यवाही के दौरान जमीन में लगाए गए 4 बियर बॉटल IED बरामद किए। सभी IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया, जिससे संभावित बड़ी घटना टल गई।

सुरक्षा बलों ने थाना उसूर क्षेत्र के कमलापुर जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित एक अवैध स्मारक को ध्वस्त किया। वहीं केरिपु 222 द्वारा थाना गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली में बनाए गए अवैध माओवादी स्मारक को भी नष्ट किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में माओवादी संगठन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और सक्रियता के चलते माओवादियों की गतिविधियों पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!