Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़बीजापुर

जिला अस्पताल बीजापुर में ऐतिहासिक चिकित्सा सफलता 10 वर्षों से पीड़ित युवक को थायरॉइड गांठ से मिली राहत

बीजापुर
जिला अस्पताल बीजापुर में चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता दर्ज की गई है। ग्राम केरपे निवासी 30 वर्षीय रमेश कुमार वॉचम, जो पिछले लगभग दस वर्षों से गले में गांठ की गंभीर समस्या से पीड़ित थे, का थायरॉइड ग्रंथि में विकसित गांठ का सफल शल्य उपचार जिला अस्पताल में किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श एवं विस्तृत जांच के उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि मरीज की समस्या थायरॉइड ग्रंथि से संबंधित है। आवश्यक सभी चिकित्सकीय जांचें जिला अस्पताल में ही पूर्ण की गईं। जांच रिपोर्ट के आधार पर विशेषज्ञों की टीम ने शल्यक्रिया का निर्णय लिया।


दिनांक 31 जनवरी 2026 को प्रातः कान-नाक-गला विशेषज्ञ एवं निश्चेतना विशेषज्ञ की संयुक्त टीम द्वारा लगभग दो घंटे तक चली जटिल शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह संतोषजनक बताई जा रही है और वह चिकित्सकीय निगरानी में अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।


इस सफल ऑपरेशन में सेन्ट्रल लैब विभाग का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। समय पर उपलब्ध कराई गई सटीक पैथोलॉजी रिपोर्ट से रोग का सही और शीघ्र निदान संभव हो सका, जिससे उपचार प्रक्रिया को सही दिशा मिली।


पूरे उपचार कार्य के दौरान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। सिविल सर्जन रत्ना ठाकुर के सतत निरीक्षण में चिकित्सकीय टीम ने समन्वय के साथ उपचार कार्य को अंजाम दिया।


यह उपलब्धि जिला अस्पताल बीजापुर में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं, आधुनिक तकनीक और समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यक्षमता को दर्शाती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अब जिले के आम नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है और उन्हें अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!