Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़देश

केंद्रीय बजट 2026: विकास, सुरक्षा और जनकल्याण का मजबूत रोडमैप – माया

बजट 2026

बीजापुर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी ने बजट को बताया दूरदर्शी और जनहितकारी

बीजापुर।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बीजापुर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माया झाड़ी ने इसे नए भारत के निर्माण की दिशा में सशक्त कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बीच संतुलन स्थापित करता है।


माया झाड़ी ने कहा कि बजट में विकास, लोगों की आकांक्षाएं और सबका साथ–सबका विकास जैसे तीन कर्तव्यों को आधार बनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का स्पष्ट विज़न सामने रखा गया है। रोजगार सृजन, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर देकर सरकार ने आम नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में ठोस पहल की है।


उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा और विदेशी यात्रा के लिए टीसीएस दरों में कमी, 17 एंटी-कैंसर व दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को कस्टम ड्यूटी से छूट, तथा भारत में रहने वाले विदेशी नागरिकों की विदेशी आय पर कर समाप्त किए जाने को मानवीय और आर्थिक दृष्टि से अहम निर्णय बताया। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी और देश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।


महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने रक्षा मंत्रालय के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान को देश की सुरक्षा और स्वदेशी रक्षा क्षमता को मजबूत करने वाला कदम बताया। साथ ही पूंजीगत व्यय को 12.2 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने से सड़कों, रेल, आवास और ग्रामीण–शहरी ढांचे के विकास के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।


उन्होंने एमएसएमई, हाई-स्पीड रेल, बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर, आयुष संस्थान और मेडिकल टूरिज्म हब्स में किए गए निवेश को भविष्य की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव करार दिया। किसानों के लिए बहुभाषी एआई टूल, छोटे करदाताओं के लिए ऑटोमेटेड टैक्स प्रक्रिया, NIMHANS 2.0 और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी घोषणाओं की भी सराहना की।


अंत में माया झाड़ी ने कहा कि यह बजट सबके लिए अवसर और विश्वास का बजट है। “भले ही आयकर स्लैब में बदलाव नहीं हुआ हो, लेकिन स्वास्थ्य, सुरक्षा, निवेश और तकनीक पर केंद्रित यह बजट आने वाले वर्षों में भारत को आर्थिक और सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएगा,” उन्होंने कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!