Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़देशबस्तरबीजापुर

होली पर्व पर उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए बीजापुर कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा सहित पुलिसकर्मियों का व्यापारी संघ ने किया सम्मान

बीजापुर । होली पर्व के दौरान शहर में शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने वाले कोतवाली थाना प्रभारी टीआई दुर्गेश शर्मा सहित समस्त पुलिसकर्मियों का व्यापारी संघ द्वारा सम्मान किया गया।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष ईश्वर सोनी के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली थाना पहुंचे और टीआई दुर्गेश शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। व्यापारियों ने होली जैसे बड़े त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर व्यापारी संघ अध्यक्ष ईश्वर सोनी ने कहा कि होली जैसे उल्लासपूर्ण त्योहार में जब पूरा शहर रंगों और खुशियों में डूबा रहता है, उस समय पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए दिन-रात ड्यूटी करते हैं। उनकी सतर्कता और समर्पण के कारण ही आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना पाते हैं। समाज की ओर से ऐसे कर्मठ पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जाना उनकी सेवा के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक छोटा प्रयास है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही शहर में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहता है।

इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष पप्पू चौहान, अशोक लुंकड़,कुशल चोपड़ा, पार्षद मुकेश राठी, विक्रम दूधी, सुरेश परतागिरी, गुड्डू राठी, बजरंगी गुप्ता सहित व्यापारी संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!