Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशबस्तरबीजापुरराज्यलोकल न्यूज़

रुद्राराम के जंगलों पर वन तस्करों का कहर, धड़ल्ले से कट रहे विशालकाय सांगोन के पेड़

वन विभाग के सुस्त रवैये से वन तस्करों के हौसले बुलंद, कीमती वन संपदा पर लगातार चल रही आरी

बीजापुर
भोपालपटनम वन परिक्षेत्र के रुद्राराम इलाके में वन तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर विशालकाय सांगोन (सागौन) के पेड़ों की अवैध कटाई किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के जंगलों में लंबे समय से संगठित तरीके से कीमती पेड़ों की कटाई की जा रही है और लकड़ी को जंगल से बाहर खपाया जा रहा है।
सूत्रों का दावा है कि वन विभाग के सुस्त रवैये और कमजोर निगरानी का फायदा उठाकर वन तस्कर बेखौफ होकर जंगलों में आरी चला रहे हैं। कई स्थानों पर कटे हुए विशालकाय पेड़ों के ठूंठ इस बात की ओर संकेत करते हैं कि अवैध कटाई लगातार जारी है, जिससे करोड़ों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो रुद्राराम क्षेत्र के जंगलों को भारी क्षति पहुंच सकती है। लगातार हो रही इस अवैध कटाई से पर्यावरण और जैव विविधता पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर वन विभाग की निगरानी के बावजूद वन तस्कर इतने बड़े पैमाने पर अवैध कटाई को कैसे अंजाम दे रहे हैं? क्या विभाग की कथित निष्क्रियता से तस्करों के हौसले बढ़ रहे हैं या फिर इस पूरे मामले में किसी प्रकार की मिलीभगत की भी जांच की आवश्यकता है? क्षेत्र में इन सवालों को लेकर चर्चाएं तेज हैं और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!