Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशबस्तरबीजापुरराज्य

दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के मेडिकल स्टोर रहे बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल

बीजापुर – दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के केमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं ने बुधवार को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। दंतेवाड़ा केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले यह आंदोलन किया गया।
इस दौरान दवा विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन बीजापुर कलेक्टर को सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने और छोटे केमिस्टों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई।
संघ ने कहा कि बिना स्पष्ट वैधानिक प्रावधान के ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री, फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन और बिना चिकित्सकीय परामर्श के घर-घर दवा वितरण से जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।
दवा विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 एवं नियम 1945 में ऑनलाइन दवा बिक्री का स्पष्ट प्रावधान नहीं होने के बावजूद विभिन्न ऑनलाइन कंपनियां वर्षों से दवाओं की बिक्री कर रही हैं। साथ ही कोविड काल में जारी GSR 220(E) और वर्ष 2018 की GSR 817(E) अधिसूचनाओं के दुरुपयोग की बात भी कही गई।
संघ ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स द्वारा दी जा रही अत्यधिक छूट (डीप डिस्काउंटिंग) और प्रिडेटरी प्राइसिंग के कारण छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और उनका अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए, बिना सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन के दवा वितरण बंद हो तथा ऑनलाइन कंपनियों की होम डिलीवरी व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई की जाए।
  • दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के दवा विक्रेताओं ने कहा कि जनस्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आंदोलन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!