Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशबस्तरबीजापुरराज्यलोकल न्यूज़

PMGSY में कथित कमीशनखोरी के आरोपों पर कांट्रेक्टर एसोसिएशन लामबंद, कार्रवाई नहीं हुई तो काम बंद करने की चेतावनी

कमीशनखोरी पर कार्रवाई नहीं तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन, ठप होंगे निर्माण कार्य

बीजापुर – बस्तर संभाग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों पर कथित कमीशनखोरी के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन खुलकर सामने आ गया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि PMGSY के एक अधीक्षण अभियंता (SE) एवं बीजापुर के प्रभारी कार्यपालन अभियंता (EE) की कार्यशैली से ठेकेदारों में भारी नाराजगी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी ठेकेदारों की भुगतान संबंधी फाइलें महीनों तक लंबित रखी जा रही हैं। उनका आरोप है कि कथित कमीशन की मांग पूरी नहीं होने पर भुगतान प्रक्रिया को जानबूझकर रोका जाता है, जिससे ठेकेदारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भुगतान अटकने के कारण कई ठेकेदार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एसोसिएशन ने राज्य सरकार और विभागीय मंत्री से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर कथित भ्रष्ट अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा उन्हें बस्तर संभाग से हटाया जाए।
कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के ठेकेदार निर्माण कार्य बंद करने को मजबूर होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में नक्सलवाद के खात्मे के बाद विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की कथित मनमानी से विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे विकास कार्य प्रभावित न हों और सरकार की मंशा व छवि जनता के बीच बेहतर बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!