Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़दुनियादेशबस्तरबीजापुरराज्य

बीजापुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य आयोजन, महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

बीजापुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा बीजापुर महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर स्थानीय ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए इसका स्वागत किया। जिला अध्यक्ष जानकी कोरसा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माया झाड़ी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी, सरपंच नीता शाह, पूर्व उपाध्यक्ष रुक्मिणी कावरे सहित पत्रकार पुष्पा रोकड़े ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे मातृशक्ति को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का सशक्त अवसर मिलेगा और नेतृत्व क्षमता को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

कार्यक्रम के पश्चात महिलाओं ने रैली निकालकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनजागरण का संदेश दिया। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने इसे सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सामंतीन कोरसा, प्रीति आरकी, भाजपा उपाध्यक्ष शकुंतला पाण्डे, जनपद अध्यक्ष उसूर पूर्णिमा तेलम, भैरमगढ़ की दशहरी कोरसा, भोपालपटनम की सरिता कूड़ेम, जनपद सदस्य रवाना झाड़ी, सरोजनी सीपी, अर्चना माड़ी, पार्षद सत्यवती परतागिरी, राधा लकड़ा, यशोदा पैकरा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूजा पोनदी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और विश्वास जताया कि यह कानून देश में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाते हुए एक नए युग की शुरुआत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!