Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशबस्तरबीजापुरराज्य

ईटपाल के तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग, हजारों बोरी जलकर खाक; 10 करोड़ से अधिक नुकसान की आशंका

बीजापुर –

बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखी हजारों बोरी तेंदूपत्ता उसकी चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में 10 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। आग की लपटें काफी तेज होने के कारण उसे बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!