Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
बस्तरबीजापुर

सरकारी समारोह बना अव्यवस्था का शिकार: कन्या विवाह मंच पर वर युवक बेहोश, मचा हड़कंप

बीजापुर – बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्था सामने आई। कार्यक्रम के बीच तेज धूप और पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण एक वर युवक अचानक बेहोश हो गया। घटना के बाद आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में लंबे समय तक धूप में बैठाए जाने और पेयजल की कमी से कई लोग असहज दिखे। इसी बीच एक वर युवक की तबीयत बिगड़ गई और वह मंच के पास ही बेहोश हो गया। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल चार पहिया वाहन की व्यवस्था की और युवक को लिटाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि युवक को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतने बड़े सरकारी आयोजन में पानी, छांव और प्राथमिक चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर प्रशासन की भूमिका पर अब सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आयोजकों से जवाबदेही तय करने की मांग की है।

प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!