Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियाबस्तरबीजापुरराज्य

बीजापुर में FSSAI की ‘जांच’ या खुली उगाही?

बीजापुर – बीजापुर जिले में इन दिनों Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि खाद्य सुरक्षा जांच के नाम पर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है और मनमानी तरीके से कार्रवाई की जा रही है।

सूत्र बताते  है कि जांच के दौरान दुकानों में एक्सपायरी सामान निकालने के बहाने व्यापारियों पर दबाव बनाया जाता है। इसके बाद काजू, किशमिश, बादाम जैसे महंगे खाद्य पदार्थों की कथित उगाही की जा रही है। इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

व्यापारियों का कहना है कि यदि कोई अनियमितता है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस तरह का दबाव और वसूली पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब मांग उठ रही है कि व्यापारी संघ इस मुद्दे पर खुलकर सामने आए और अपना स्पष्ट पक्ष रखे, ताकि इस कथित शोषण पर रोक लगाई जा सके।

यह मामला अब केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सीधा सवाल खड़ा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!