Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
क्राइमछत्तीसगढ़दुनियादेशबस्तरबीजापुरराज्यलोकल न्यूज़

बीजापुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, विशेष चेकिंग अभियान में 23 चालकों पर कार्रवाई

सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी, कई वाहन चालकों का कटा चालान

बीजापुर – जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव के निर्देशन एवं यातायात प्रभारी उप निरीक्षक केशव ठाकुर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान तेज रफ्तार से वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने, बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित करने तथा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस विशेष जांच अभियान में कुल 23 प्रकरण दर्ज करते हुए 17 हजार 100 रुपए समन शुल्क के रूप में वसूले गए।

इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक समझाइश भी दी।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी लोग नियमों का पालन करें।

यातायात प्रभारी केशव ठाकुर ने कहा कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात संकेतों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर न केवल स्वयं का बल्कि अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!