Welcome to BASTAR TARMINAL   Click to listen highlighted text! Welcome to BASTAR TARMINAL
छत्तीसगढ़दुनियादेशबस्तरबीजापुरराज्यलोकल न्यूज़

60 घंटे बाद भी नहीं मिली ब्लड जांच रिपोर्ट, HLL के दावे फेल!

रिपोर्ट के इंतजार में मरीज बेहाल, जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बीजापुर  – जिला अस्पताल में संचालित अटल आरोग्य लैब की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मरीजों को ब्लड जांच की रिपोर्ट 60 घंटे बीत जाने के बाद भी उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे इलाज प्रभावित हो रहा है। समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, लैब में ब्लड जांच सहित कई आवश्यक पैथोलॉजी जांचों की रिपोर्ट निर्धारित समय में जारी नहीं की जा रही है। रिपोर्ट के अभाव में चिकित्सकों को मरीजों का इलाज आगे बढ़ाने में कठिनाई हो रही है। सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को हो रही है, जिन्हें रिपोर्ट के लिए बार-बार जिला अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

मरीजों का आरोप है कि रिपोर्ट में हो रही देरी के संबंध में पूछने पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी स्पष्ट जवाब देने के बजाय पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जिला अस्पताल की प्रमुख जांच सुविधा ही समय पर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा पा रही है, तो गंभीर मरीजों के इलाज पर इसका सीधा असर पड़ना स्वाभाविक है। अब मरीजों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से व्यवस्था में तत्काल सुधार करते हुए लंबित रिपोर्टें शीघ्र उपलब्ध कराने और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!