

बीजापुर। जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कोतवाली थाना के सामने एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव के साथ हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल जवान द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अधिकारियों द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है।




